1. वीडियो
मिक्स (VideoMix)
यह वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप
है। वीडियो मिक्स
ऐप की मदद
से आप वीडियोज, टीवी
शोज और काफी
कुछ स्ट्रीम कर
सकते हैं और
वो भी फ्री
ऑफ कॉस्ट। इसके
अलावा इस्तेमाल करने
में भी ये
ऐप काफी आसान
है इसमें साइन
इन या कोई
अकाउंट बनाने की
जरूरत नहीं पड़ती।
सिर्फ ऐप को
डाउनलोड कर ओपन करें,
अपना फेवरेट वीडियो
सर्च करें और
स्ट्रीमिंग स्टार्ट करें
2. ब्लैकमार्ट
अल्फा (Blackmart Alpha)
इस ऐप को ब्लैक मार्केट ऐप के नाम से भी जाना जाता है। ये यूजर्स को फ्री में ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा देता है। ऐसे ऐप्स जिन्हें प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं उन ऐप्स को आप ब्लैकमार्ट ऐप से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
3. अमेजन ऐप स्टोर (Amazone
App Store)
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन
का अपना ऐप
स्टोर भी है
जहां आपको ऐसे
फ्री ऐप्स मिल
सकते हैं जो
प्ले स्टोर में
भी उपलब्ध नहीं
हैं। इसलिए इसे
गूगल प्ले स्टोर
के अल्टरनेटिव के
तौर पर भी
देखा जाता है।
आप भी इस
ऐप का इस्तेमाल कर
सकते हैं।
4. ट्यूबमेट
(Tubemate)
यूट्यूब से फ्री में
वीडियो डाउनलोड करने
की सुविधा कई
ऐप्स देते हैं
लेकिन ट्यूबमेट ऐप
को बनाने वालों
का दावा है
कि कोई भी
ऐप इसके मुकाबले का
नहीं है। इस
ऐप की खास
बात ये है
कि यूट्यूब से
हाई क्वालिटी वीडियोज को
भी ये ऐप
मिनटों में डाउनलोड कर
देता है।
5. मीडिया
रीवर (Media river)
ये उन बेस्ट
ऐप्स में से
एक है जिसे
आप अपने फोन
में रखना चाहेंगे। इस
ऐप की मदद
से आप म्यूजिक, बुक्स
और एंड्रॉइड ऐप्स
को आसानी से
ढूंढ कर अपने
फोन में डाउनलोड कर
सकते हैं।
6. वॉट्सऐप
प्लस (Whatsapp Plus)
आप एंड्रॉइड स्मार्टफोन में एक से ज्यादा वॉट्सऐप अकाउंट नहीं चला सकते। हालांकि, कुछ ट्रिक्स हैं जिनकी मदद से एक से ज्यादा वॉट्सऐप अकाउंट चलाया जा सकता है, लेकिन वे आसान नहीं हैं। वहीं, दूसरी तरफ वॉट्सऐप प्लस की मदद से आप अपने एंड्रॉइड डिवाइस में दो अकाउंट ऑपरेट कर सकते हैं।
7. लकी पैचर (Lucky
Patcher [Root])
गूगल प्ले स्टोर
पर मौजूद ना
होने के बावजूद
भी एंड्रॉइड यूजर्स
में यह पॉपुलर
ऐप है। इस
ऐप की मदद
से आप एंड्रॉइड ऐप्स
को हैक कर
सकते हैं। इसमें
आप अपने अनुसार,
बदलाव भी कर
सकते हैँ। इसकी
मदद से आप
गेमिंग ऐप्स से
लेकर कई ऐप्स
को हैक कर
सकते हैं।
8. एलएमटी
लॉन्चर (LMT Launcher)
ऐसे एंड्रॉइड यूजर्स जो अपने स्मार्टफोन स्क्रीन का लुक बदलने के लिए हमेशा नए-नए लॉन्चर्स ट्राय करते रहते हैं उनके लिए ये बेस्ट ऐप साबित हो सकता है। इस ऐप में कई ऐसे फीचर्स हैं जो यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। इसमें डिटैचेबल मेन्यू दिया गया है जिसे ओपन करने के लिए स्क्रीन के किसी भी कोने से सेंटर की तरफ स्वाइप होता है।
9. एक्स-पोस्ड फ्रेमवर्क
(X-posed framework)
इस ऐप में
आपको कई मॉड्यूल्स और
फ्रेम्स मिलेंगे जिसे आप अपने
फोन में इस्तेमाल कर
सकते हैं। इसकी
खास बात ये
है कि फोन
के अन्य ऐप्स
से छेड़छाड़ किए
बिना इस ऐप
का इस्तेमाल किया
जाता है। इसकी
मदद से आप
अपने अनुसार, अपने
एंड्रॉइड फोन का लुक
बदल सकते हैं।
10. वाई-फाई किल (WiFi Kill)
कई बार लोग आपके वाई-फाई इंटरनेट का इस्तेमाल कर लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। इससे वाई-फाई इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में ये ऐप आपके वाई-फाई से कनेक्ट होने वाले डिवाइसेज को डिस्कनेक्ट कर देगा।