Wednesday, 23 December 2015

फोन से Delete हो गए Photos,फिर से रिकवर कर सकते हैं



1. मेमोरी कार्ड का बैकअप पीसी पर लें :
अगर आपके स्मार्टफोन से फोटो डिलीट हो गए हैं तो सबसे पहले इस बात का पता लगाना चाहिए कि जो फोटो डिलीट हो चुकी हैं, वे फोन की इंटरनल मेमोरी में थीं या मेमोरी कार्ड में। इस बात का पता फोटो की सेविंग लोकेशन से लग सकता है। इसके बाद मेमोरी कार्ड का कम्पलीट बैकअप पीसी पर ले लें।
2. फोन मेमोरी का इस्तेमाल ना करें :
फोटो फोन मेमोरी में सेव हो रही हैं तो नया फोटो नहीं खीचें। दरअसल, डिलीट फोटो को ऑपरेटिंग सिस्टम हाइड कर देता है और नई फोटो उसकी जगह ले लेती है। इसके चलते डिलीट फोटो मेमोरी से परमानेंट डिलीट हो जाती है। यूजर कोई मैसेज, कॉन्टैक्ट या अन्य फाइल भी फोन मेमोरी में सेव नहीं करे।
3. रिकवरी सॉफ्टवेयर :
फोन से फोटोज रिकवर करने के लिए आपको एडिशनल फोटो रिकवरी सॉफ्टवेयर की जरूरत होगी। वैसे फोन के रूट लेवल में जाकर भी फाइल्स रिकवर की जा सकती हैं, लेकिन उस तरीके को सिर्फ प्रोफेशनल प्रोग्रामर ही ठीक तरह से कर पाएंगे। उसके लिए तकनीकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। आसान तरीका है थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना। इस काम के लिए ज्यादातर Asoftech Photo Recovery सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।
4. सॉफ्टवेयर करें डाउनलोड :
Asoftech Photo Recovery सॉफ्टेवयर को यूजर्स http://www.asoftech.com/apr/ वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले इस सॉफ्टवेयर को अपने कम्प्यूटर में डाउनलोड कर इन्स्टॉल कर लें। इसके बाद, फोन के मेमोरी कार्ड को कार्ड रीडर की मदद से कम्प्यूटर से कनेक्ट करें। ये सॉफ्टवेयर FAT 12, FAT 16, FAT 32 और NTFS फाइल सिस्टम पर काम करता है। इसलिए आपका ऑपरेटिंग सिस्टम चाहे विंडोज का कोई भी वर्जन हो, ये आसानी से काम करता है।
5. ऑटो स्कैनिंग स्टार्ट:

यदि रिकवरी मेमोरी कार्ड की नहीं फोन मेमोरी की करना है, तो फोन को USB केबल की मदद से कम्प्यूटर से कनेक्ट करें। वैसे जब यूजर्स अपने फोन को कम्प्यूटर से कनेक्ट करता है, तब उसमें मेमोरी कार्ड ड्राइव G या H के नाम से माय कम्प्यूटर में दिखती है। अब Asoftech Photo Recovery सॉफ्टवेयर को रन करें। प्रोग्राम के स्टार्ट होते ही जिस भी ड्राइव के नाम से फोन या मेमोरी कार्ड कम्प्यूटर में दिखाई दे रहा है उसे सिलेक्ट करें। अब फोन की स्कैनिंग ऑटो स्टार्ट हो जाएगी।
6. फोटोज की रिकवरी :

सॉफ्टवेयर जब फोन या मेमोरी कार्ड को पूरी तरह स्कैन कर लेगा, तब वो यूजर को डिलीट फोटोज की लिस्ट दिखाएगा। इस लिस्ट में फाइल का नाम और साइज दिखाई देगा। ऐसे में यूजर्स को जिन फोटोज को रिकवर करना है, उन्हें सिलेक्ट करके 'Recover' ऑप्शन पर क्लिक कर दें। डिलीट हुई फोटोज की रिकवरी शुरू हो जाएगी। ये सभी फोटो फोन या मेमोरी कार्ड में वापस सेव हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment