ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब (Youtube) का इस्तेमाल सबसे
ज्यादा होता है। वीडियो की क्वालिटी जितनी बेहतर होती है, मोबाइल डाटा उतना
ज्यादा खत्म होता है। ऐसे में यूजर्स को डाटा सेव करने के लिए यूट्यूब के
ऑफलाइन फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए।
एंड्रॉइड या iOS यूजर्स अपने पसंदीदा वीडियो को यूट्यूब ऐप पर सर्च करें। बाद में, डाउनलोड वाले बटन पर क्लिक कर दें।
यूजर्स ऑफलाइन वीडियो किस रेजोल्यूशन में डाउनलोड करना है, इसके लिए वो नॉर्मल या हाई रेजोल्यूशन का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
ये वीडियो ऑफलाइन कई बार सुना या देखा जा सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आपका मोबाइल डाटा ऑन हो।
क्या है ऑफलाइन फीचर :
यूट्यूब का ऑफलाइन फीचर यूजर्स के पसंदीदा वीडियो को फोन मेमोरी में
अस्थाई तौर पर सेव कर देता है। इसे यूजर्स बिना किसी नेट कनेक्शन के कई बार
सुन/देख सकता है। इस तरह एक ही वीडियो को बार-बार देखने के लिए मोबाइल
डाटा खर्च नहीं करना होगा।
ऐप के लिए है ये फीचर :
ये फीचर सिर्फ यूट्यूब के ऐप पर ही काम करता है। यूजर्स इसका इस्तेमाल
वेब ब्राउजर्स पर नहीं कर सकता। ऐसे में जरूरी है कि एंड्रॉइड और iOS
यूजर्स यूट्यूब के ऐप को अपडेट करें। या फिर प्ले स्टोर से इसका अपडेट ऐप
इन्स्टॉल करें।
स्टेप नंबर-1
एंड्रॉइड या iOS यूजर्स अपने पसंदीदा वीडियो को यूट्यूब ऐप पर सर्च करें। बाद में, डाउनलोड वाले बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप नंबर-2
यूजर्स ऑफलाइन वीडियो किस रेजोल्यूशन में डाउनलोड करना है, इसके लिए वो नॉर्मल या हाई रेजोल्यूशन का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
स्टेप नंबर-3
वीडियो डाउनलोड होने के बाद ऊपर की तरफ राइट का निशान आ जाएगा। अब यूजर्स उस गाने को मेन्यु के ऑफलाइन पर जाकर सिलेक्ट कर सकता है।
स्टेप नंबर-4
ये वीडियो ऑफलाइन कई बार सुना या देखा जा सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आपका मोबाइल डाटा ऑन हो।
No comments:
Post a Comment