Friday, 18 December 2015

वन प्लस X या मोटो X प्ले कौन-सा फोन अपने लिए चुनना चाहिए,



एक साल में One Plus ने एक कंपनी के तौर पर दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में बहुत नाम कमाया है। वहीं दुनिया को पहला मोबाइल फोन देने वाली कंपनी Motorola ने कुछ सालों के वनवास के बाद दोबारा वापसी की है। यह अपनी Moto सीरीज के जरिए बाजार में उतरी है।
ये दोनों ही कंपनियां मिड सेगमेंट में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। पिछले दिनों इन दोनों ही कंपनियों ने अपने बेहद जबरदस्त स्मार्टफोन बाजार में उतारे, One Plus X और Moto X Play। पहली नजर में ये दोनों ही हैंडसेट पूरे पैसा वसूललगते है। दोनों फोन के फीचर्स एक से बढ़कर एक हैं। आपको बता दें कि ये दोनों ही फोन अपनी कंपनी के फ्लैगशिप फोन के सस्ते वर्जन हैं –Moto X Play जहां Moto X Style का छोटा भाई है, वहीं One Plus X पिछले साल के सुपरहिट फोन One Plus One का सस्ता अवतार है।

तो ऐसे में आपको इन दोनों फोन में से कौन-सा फोन अपने लिए चुनना चाहिए, आइए पता करते हैं :
* एक नजर में जानें One Plus X और Moto X Play के फीचर्स-
फीचर्स
One Plus X
Moto X Play
डिस्प्ले
5 इंच HD डिस्प्ले
5.5 इंच HD डिस्प्ले
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर क्वाड कोर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर क्वाड कोर
रैम
3 GB रैम
2GB
कैमरा
13/8 मेगापिक्सल
21/5 मेगापिक्सल
बैटरी
2525 mAh पावर नॉन रिमुवेबल
3630 mAh पावर नॉन रिमुवेबल

2. डिजाइन
One Plus X
डिजाइन के मामले में One Plus X अब तक का सबसे खूबसूरत One Plus फोन है। अगर इसे मैं 20 हजार रुपए से कम बजट वाला अब तक का सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन कहूं तो ये कोई बड़ी बात नहीं होगी। मेटल एंड ग्लास से बनी इसकी खूबसूरत यूनीबॉडी डिजाइन’, iPhone 4S से मिलती जुलती जरूर है, पर सोच के देखिए 17 हजार रुपए में iPhone 4S जैसा दिखने वाला फोन मिले, तो किसे पसंद नहीं आएगा? पर हां, ग्लास डिजाइन होने के कारण ये डर हमेशा रहेगा कि हाथ से फोन फिसल न जाए। साथ ही फोन गंदा जल्दी होता है। उंगलियों के निशान भी One Plus X पर आसानी से चिपकते हैं।

Moto X Play
डिजाइन के मामले में Moto X Play, One Plus X से एकदम अलग है।Moto X Play दिखने के मामले में One Plus X की तरह स्टाइलिश नहीं बल्कि बेहद सीधा-सादा दिखता है। Moto X Play की डिजाइन की सबसे अच्छी बात ये है कि ये फोन है तो 5.5 इंच का पर हाथ में पकड़ते वक्त काफी कॉम्पैक्ट लगता है।इसके साथ ही Moto X Play का बैकपैनल अच्छी पकड़ भी देता है।
Conclusion​:
डिजाइन के मामले में One Plus X, Moto X Play को कड़ी पटखनी देता है। दोनों फोन दिखने में अच्छे हैं, पर One Plus X की बात ही कुछ और है।
3. स्क्रीन

डिजाइन के बाद अब बात इन दोनों फोन की स्क्रीन की। एक अच्छी स्क्रीन के पैमानों में न सिर्फ स्क्रीन का साइज मायने रखता है, बल्कि स्क्रीन का रेजोल्यूशन, उसके व्यूविंग एंगल, दिन की रोशनी में स्क्रीन कितनी साफ नजर आती है, स्क्रीन की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट के लेवल जैसी ढेरों चीजें भी काफी मायने रखती हैं।
One Plus X
इसमें 5 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 1080x1920 पिक्सल के Full HD रेजोल्यूशन के साथ आती है। 441ppi वाली इसकी स्क्रीन दिखने में काफी अच्छी है। स्क्रीन की मजबूती के लिए Corning Gorilla Glass 3 की परत चढ़ाई गई है।
Moto X Play
इसकी स्क्रीन One Plus X से बड़ी है, पूरे 5.5 इंच की। स्क्रीन का रेजोल्यूशन तो One Plus X जैसा ही है साथ ही Corning Gorilla Glass 4 की परत भी है। बस PPI या Pixel Per Inch के मामले में Moto X Play की स्क्रीन अपने 403ppi के कारण कागज पर थोड़ी सी मात खाती नजर आती है।
Conclusion​:
डिस्प्ले के मामले में कागज पर भले ही ये दोनों फोन लगभग एक जैसे लगते हैं, पर One Plus X की स्क्रीन, जबरदस्त है। कलर, ब्राइटनेस और ब्लैक लेवल, सबके मामले में One Plus X बाजी मार लेता है।
4. परफॉर्मेंस
One Plus X
किसी भी स्मार्टफोन में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए तगड़े स्पेसिफिकेशन होने ही चाहिए। One Plus X इस मामले में निराश बिल्कुल भी नहीं करता। एंड्रॉइड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला ये स्मार्टफोन 2.3 Ghz के स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर पर काम करता है। तेजतर्रार मल्टीटास्किंग के लिए One Plus X में 3GB RAM दी गई है। अच्छे ग्राफिक्स के लिए Adreno 330 GPU है।
Moto X Play
इसमें 1.7 Ghz का स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, पर One Plus X की 3GB की RAM के मुकाबले Moto X Play में 2GB RAM ही है। One Plus X की तरह Moto X Play में भी एंड्रॉइड लॉलीपॉप 5.1 ही दिया गया है पर इस फोन पर एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो अपडेट भी मिलेगा।
Conclusion :
- परफॉर्मेंस की बात करें तो ये दोनों ही फोन अच्छी परफॉर्मेंस देते हैं। फिर चाहे वो Benchmark Tests हो या फिर रोजमर्रा का इस्तेमाल, ये दोनों ही फोन निराश नहीं करते। पर भारीभरकम गेमिंग के वक्त इन दोनों ही स्मार्टफोन के हौसले थोड़े पस्त होते नजर आए।

- मल्टीटास्किंग के वक्त गर्म होने की बीमारी वैसे तो दोनों ही फोन को है पर इसमें ज्यादा गर्म One Plus X ही होता है। एक ही जैसे टास्क में One Plus X अपने कॉम्पिटिटर Moto X Play की तुलना में जल्दी गर्म होता है। भारी-भरकम गेमिंग या ज्यादा देर तक कैमरा इस्तेमाल करते वक्त One Plus X के किनारे काफी गर्म हो जाते हैं।
- One Plus X, परफॉर्मेंस के मामले में Moto X Play पर कागज पर भी भारी पड़ता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी कई जगह। बस Moto X Play कहीं बाजी मारता है तो वो है उसका ‘Pure Android Experience’। बाकी फीचर्स में तो One Plus X का ही बोलबाला है।

Rating
Moto X Play – 7/10
One Plus X – 8/10
5. कैमरा
कागज पर तो One Plus X के कैमरे के मुकाबले Moto X Play का कैमरा बहुत ताकतवर नजर आता है। One Plus X में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। वहीं Moto X Play में 21 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है, LED फ्लैश के साथ। सेल्फी लेने के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा है। Moto X Play का कैमरा Full HD रेजोल्यूशन में वीडियो कैप्चर करने की काबिलियत रखता है।

कैमरा यूजर इंटरफेस के मामले में One Plus X का यूजर इंटरफेस ज्यादा बेहतर है। One Plus X के कैमरे में ढेर सारे ‘Shooting Modes’ हैं। वहीं Moto X Play के कैमरे का इंटरफेस सीधा-सादा पर अच्छा है।

लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में Moto X Play का कैमरा अच्छे नंबर कमाता है। One Plus X के कैमरे में Phase Detection Auto Focus दिया गया है, जिससे तस्वीरें अच्छी आती हैं और फोकस तेजी से लॉक होता है।
Conclusion :
One Plus X का कैमरा अच्छा है पर ये उसकी ताकत नहीं है। कम रोशनी में फोटो खींचने पर दोनों ही कैमरे ठीकठाक ही परफॉरमेंस देते हैं पर Moto X Play का कैमरा ज्यादा बेहतर नतीजे देता है।
Rating
Moto X Play – 8/10
One Plus X – 6.5/10

6. बैटरी

One Plus X में 2525mAh पावर की लिथियम पॉलिमर बैटरी है और Moto X Play में Li-Ion 3630 mAh पावर की बैटरी दी गई है। इन दोनों ही फोन की बैटरी को हटाया नहीं जा सकता।

बैटरी के मामले में Moto X Play, आगे है। कागज पर इन दोनों ही फोन की बैटरी में लगभग 1000-1100 mAh पावर का अंतर है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान करीब 3-4 घंटे का फर्क आ जाता है।

Rating
Moto X Play – 10/10
One Plus X – 7/10
कौन बेहतर : Final Conclusion
Moto X Play को एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो का स्वाद चखने को मिलेगा, पर One Plus X को ये खुशी नसीब हो भी पाएगी या नहीं, ये कहना मुश्किल है। कुलमिलाकर, Moto X Play आज की तारीख में एक फ्यूचरप्रूफस्मार्टफोन है। दमदार फीचर्स और खूबसूरत डिजाइन होने के बावजूद One Plus X एक हद तक एक आउटडेटेडस्मार्टफोन है, जिसकी Expiry Date आज नहीं तो बहुत जल्दी आएगी। ये मुकाबला Moto X Play के नाम रहा।
Final Verdict
Moto X Play – 8.5/10
One Plus X – 7.5/10

No comments:

Post a Comment